नेपाल में छिपा बैठा था नशे का सरगना, ANTF ने नेपाल से बिहार तक बिछाया जाल, ₹75 हजार का इनामी सोहनलाल बिश्नोई रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार...
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार ₹75 हजार के इनामी तस्कर सोहनलाल बिश्नोई को भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। बालोतरा जिले के भारते की बेरी निवासी आरोपी वर्ष 2020 में जालोर जिले के चितलवाना थाने में NDPS एक्ट का मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। आरोपी नेपाल में छिपकर नशे की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। ANTF टीम ने भेष बदलकर जाल बिछाया और बड़ी डील के बहाने उसे भारतीय सीमा तक बुलाकर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी है।
Sanchore, Jalor | Oct 10, 2026