सांचौर में दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, दुकान में तोड़फोड़ और नकदी छीनने का आरोप, पुलिस बनी मूक दर्शक
सांचौर। शहर के गडेचा रोड स्थित नवीन कॉम्प्लेक्स के पास एक दुकान पर काम कर रहे युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवादी तसलीम मोहम्मद ने पुलिस थाना सांचौर में शिकायत देकर कुछ युवकों पर पार्टी करने के लिए शराब के पैसे मांगने, रुपये जबरन छीनने, लाठी-डंडों से हमला करने और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई गई है। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर युवकों ने परिवादी के भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। घायल को सांचौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवादी ने दुकान के गल्ले से दो हजार रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
परिवादी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
Sanchore, Jalor | Oct 11, 2026