हसपुरा: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से अमझरशरीफ में चलाया गया सदस्यता अभियान
हसपुरा तहसील के अमझरशरीफ स्थित ए जे पैलेश परिसर में सोमवार को आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) एवं भीम आर्मी भारत मिशन एकता की से सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के मो एकलाख खां ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रामजन्म राम,करण पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।जिन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।