रायसेन: उदयपुरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता, मां ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
Raisen, Raisen | Jun 4, 2025 रायसेन। उदयपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने से परेशान होकर रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। महिला ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कई दिनों से लापता है। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।