अनूपगढ़: अनूपगढ़ पंचायत समिति में एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ
अनूपगढ़ पंचायत समिति के सभागार में आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बैठक में जलदाय विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर तुरन्त प्रभाव से किया जाए ताकि गर्मियों में ग्रामीण परेशान न हो।