मधेपुरा: मधेपुरा में CWC के रिटायर अधिकारी के घर 20 लाख से अधिक की चोरी, चोर नगद, ज्वेलरी और डॉलर ले गए
मधेपुरा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के रिटायर अधिकारी के बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से 20 लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।