बक्सर: समाधान समारोह: 21 अप्रैल से शुरू होकर 21-23 अगस्त तक चलेगा, सफलता को लेकर हुई बैठक
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 नालसा द्वारा प्रायोजित “समाधान समारोह” कार्यक्रम तथा वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत (9 मई 2026) के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) बक्सर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश-सह-सचिव नेहा दयाल ने की। बैठक में जिले के सभी पारा विधिक स्वयंसेवक एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।