सिवनी: छिंदवाड़ा चौक के पास अज्ञात आरोपी युवक से मोबाइल छीनकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Nov 16, 2025 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा चौक के पास एक युवक से मोबाइल छीनकर अज्ञात आरोपी फरार हो गए। रविवार को पीड़ित युवक दीपक ने बताया कि अचानक आए बदमाश उससे विवाद करते हुए मोबाइल छीनकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।