सिवनी: सिवनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए परामर्शदाता समिति ने डीआरएम नागपुर को सौंपा सुझाव पत्र
Seoni, Seoni | Nov 16, 2025 सिवनी रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं के उन्नयन, सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और नई सेवाओं की मांग को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन परामर्शदाता समिति, जिला सिवनी द्वारा विस्तृत सुझाव पत्र प्रस्तुत किया गया।