बीजेपी पार्षद अब वोटिंग के लिए बीकानेर रवाना , बीकानेर में आज महापौर चुनाव का मुकाबला!
बीकानेर नगर निगम में आज महापौर पद के लिए मतदान होने जा रहा है, जहां बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के अनिल कल्ला के बीच सीधी टक्कर है।
जोधपुर में बाड़ेबंदी में मौजूद बीजेपी पार्षद अब वोटिंग के लिए बीकानेर रवाना हो चुके हैं। सामने आए वीडियो में विधायक जेठानंद व्यास पूरे जोश के साथ जयकारे लगाते हुए पार्षदों की बस को रवाना करते नजर आ रहे हैं। इस बस में बीजेपी के तमाम पार्षद और प्रत्याशी मौजूद हैं।
रवानगी के दौरान बीजेपी खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। शहर की नजरें आज के मतदान पर टिकी हैं!
#Bikaner #BikanerMayorElection #RajasthanNews #BJP #Congress #BikanerNagarNigam #SurendraSinghShekhawat #AnilKalla #RajasthanPolitics