कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज खनिज, राजस्व, पुलिस, आबकारी एवं खाद्य विभाग के संयुक्त अमले द्वारा ग्राम ककरवाया (तहसील शिवपुरी) के अंतर्गत भैया होटल पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान पास में कान्हा होटल के पीछे चल रहे अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी दबिश दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन में लिप्त 01 जे.सी.बी., 02 डम्पर एवं 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त किया गया है। जप्त समस्त वाहनों और मशीन को सुरक्षित रूप से पुलिस थाना यातायात में सुपुर्द किया गया है।
वर्तमान में जिला परिवहन अधिकारी और राजस्व अमले के सहयोग से फरार वाहन स्वामियों तथा भूमि स्वामित्व की जांच की जा रही है। उत्खनित खनिज की मात्रा की पैमाइश कर दोषियों के विरुद्ध 'म.प्र. खनिज नियम 2022' के नियम 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु यह संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
56 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026