धमदाहा: धमदाहा में जेपी सेनानी विचार मंच ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया, सैंकड़ों लोगों ने लिया भाग
जेपी सेनानी विचार मंच ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे । जेपी सेनानी विचार मंच के जिला महामंत्री दिलीप अंबस्ट ने कहा कि नीतीश सरकार ने 2009 में ही जेपी आंदोलन में शामिल हुए लोग जो भूमिगत होकर कार्य किए थे उन्हें भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान देने का कैबिनेट में फैसला लिया था। लेकिन उस पर आजतक कोई अमल नहीं हुआ ।