धमदाहा: रुपौली प्रखंड के वार्ड संख्या 8 में अग्नि पीड़ितों के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भेजी राहत सामग्री
रुपौली पंचायत के वार्ड नंबर 08 में अगलगी के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से तत्काल राहत सामग्री के तौर पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक बोरा चावल और साडी लुंगी का वितरण किया गया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि शालीग्राम रिषिदेव, अनुश्रवण कमिटी अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, उपाध्यक्ष पिंटू चौधरी आदि मौजूद रहे।