धमदाहा: डॉक्टर बी के ठाकुर ने धमदाहा स्थित आवास पर लगवाया निःशुल्क नेत्र शिविर, सैंकड़ों लोगों का हुआ आंखों का उपचार
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान के बैनर तले अखण्ड ज्योति नेत्र अस्पताल के सौजन्य से धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान परिषर में जन सुराज के संस्थापक सदस्य डॉ बी के ठाकुर के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में सैकड़ों लोगो के जहां नेत्र की जांच हुई वही कई नेत्र रोगियों के निःशुल्क चश्मा व निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।