बूंदी: कोतवाली पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Jul 1, 2025 कोतवाली पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गुरुनानक कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के स्थाई वारंटी से फरार चल रहै स्थाई वारंटी राधेश्याम गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोही पिछले 10 साल से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया।