बूंदी: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं में कमी लाने के दिए गए निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 30, 2025 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर और सुचारू बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में एडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश दिए कि हाइवे के किनारे पर स्थित अवैध ईंट भट्टों से निकलने वाले धुंऐं को रोके।