बूंदी: डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान: डॉ. सामर
Bundi, Bundi | Jun 30, 2025 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी सामर ने बताया किजिले में 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2025 तक स्टॉप डायरिया कैंपेन का व्यापक रूप से आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान राज्यभर में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य डायरिया रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपचार के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है।