बूंदी: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई
Bundi, Bundi | Jun 30, 2025 जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हर घर नल, स्वीकृत जल योजनाओं, परियोजनाओं की भौतिक स्थिति एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उन्होंने शेष बचे नल कनेक्शनों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।