अशोक नगर: नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 17 से 26 जून तक गूंजेगा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश
अशोकनगर जिले में 17 जून से 26 जून तक "नशा मुक्त भारत सप्ताह" का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत जिलेभर में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं।