Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ छात्राओं का संकल्प जमुई के सिकंदरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। अंत में छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की सामूहिक शपथ ली तथा लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। #Jamui #Sikandra #SakhiVarta #WomenEmpowerment #BetiBachaoBetiPadhao #StopChildMarriage #StopDowry #Bihar #HEW #MahilaSashaktikaran #SevanTakNews

Sono, Jamui | Aug 5, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई
05 अगस्त 2026 

शीर्षक: जमुई में विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु BBOSE और एजुकेट गर्ल्स टीम ने आज जमुई का संयुक्त क्षेत्रीय भ्रमण।

जमुई]: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) एवं एजुकेट गर्ल्स (TAU) की संयुक्त टीम ने आज जमुई जिला में एक विशेष क्षेत्रीय भ्रमण किया।  आज के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के प्रसार को गति देना, अध्ययन केंद्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लेना और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था।

भ्रमण की शुरुआत में BBOSE के एसईओ श्री मानस मिलिंद और एजुकेट गर्ल्स टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में शैक्षणिक समन्वय को मजबूत करने, शिक्षार्थियों के नामांकन को बढ़ाने और ओपन स्कूलिंग की व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान  जिला शिक्षा पदाधिकारी ने BBOSE से जुड़ी किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक कठिनाई का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

इसके उपरांत इस संयुक्त टीम ने धरातलीय स्थिति का आकलन करने और शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में टीम ने दो BBOSE अध्ययन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया, जहाँ शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और केंद्रों की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अध्ययनरत  विद्यार्थियों  से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित अध्ययन करने, आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने और अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के अंतिम चरण में इस टीम ने एजुकेट गर्ल्स द्वारा संचालित एक विशेष कैंप का भी अवलोकन किया। यहाँ बालिकाओं, उनके अभिभावकों और समुदाय के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद आयोजित कर बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। निःसंदेह  BBOSE और एजुकेट गर्ल्स की इस साझा  और सकारात्मक पहल अधिक से अधिक ड्रॉपआउट बच्चों और बालिकाओं को पुनः विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने और जिले में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने का काम करेगा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई 05 अगस्त 2026 शीर्षक: जमुई में विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु BBOSE और एजुकेट गर्ल्स टीम ने आज जमुई का संयुक्त क्षेत्रीय भ्रमण। जमुई]: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) एवं एजुकेट गर्ल्स (TAU) की संयुक्त टीम ने आज जमुई जिला में एक विशेष क्षेत्रीय भ्रमण किया। आज के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के प्रसार को गति देना, अध्ययन केंद्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लेना और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। भ्रमण की शुरुआत में BBOSE के एसईओ श्री मानस मिलिंद और एजुकेट गर्ल्स टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में शैक्षणिक समन्वय को मजबूत करने, शिक्षार्थियों के नामांकन को बढ़ाने और ओपन स्कूलिंग की व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने BBOSE से जुड़ी किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक कठिनाई का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसके उपरांत इस संयुक्त टीम ने धरातलीय स्थिति का आकलन करने और शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में टीम ने दो BBOSE अध्ययन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया, जहाँ शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और केंद्रों की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित अध्ययन करने, आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने और अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए प्रेरित किया। दौरे के अंतिम चरण में इस टीम ने एजुकेट गर्ल्स द्वारा संचालित एक विशेष कैंप का भी अवलोकन किया। यहाँ बालिकाओं, उनके अभिभावकों और समुदाय के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद आयोजित कर बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। निःसंदेह BBOSE और एजुकेट गर्ल्स की इस साझा और सकारात्मक पहल अधिक से अधिक ड्रॉपआउट बच्चों और बालिकाओं को पुनः विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने और जिले में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने का काम करेगा।

Jamui, Bihar | Aug 5, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
05 अगस्त 2026

शीर्षक: +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में "सखी वार्ता" आयोजित। छात्राओं ने ली बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ।

 जमुई: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निदेशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) योजना के तहत सिकन्दरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा के प्रांगण में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गौरव कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, कौशल विकास, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा निषेध कानूनों के वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया गया।

आज के इस कार्यक्रम में आपदा व संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की तथा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 05 अगस्त 2026 शीर्षक: +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में "सखी वार्ता" आयोजित। छात्राओं ने ली बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ। जमुई: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निदेशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) योजना के तहत सिकन्दरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा के प्रांगण में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गौरव कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, कौशल विकास, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा निषेध कानूनों के वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया गया। आज के इस कार्यक्रम में आपदा व संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की तथा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Jamui, Bihar | Aug 5, 2026

जमुई | सोनो : करमटिया जंगल मार्ग की बदहाल सड़क बनी लोगों की परेशानी का कारण।
करमटिया जंगल से अगहारा, सारेबाद और खैरा होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोगल चपरी के शिक्षक राजेश पांडे ने भी सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।

क्या इस सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

सेवन तक न्यूज़

#Jamui #Sono #Karmatia #Bihar #JamuiNews #BiharNews #RoadSafety #RoadRepair #PublicIssue #करमटिया #सोनो #जमुई #सड़क_मरम्मत #जनहित #सेवन_तक_न्यूज़

जमुई | सोनो : करमटिया जंगल मार्ग की बदहाल सड़क बनी लोगों की परेशानी का कारण। करमटिया जंगल से अगहारा, सारेबाद और खैरा होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोगल चपरी के शिक्षक राजेश पांडे ने भी सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है। क्या इस सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। सेवन तक न्यूज़ #Jamui #Sono #Karmatia #Bihar #JamuiNews #BiharNews #RoadSafety #RoadRepair #PublicIssue #करमटिया #सोनो #जमुई #सड़क_मरम्मत #जनहित #सेवन_तक_न्यूज़

Sono, Jamui | Aug 5, 2026