जमुई | सोनो : करमटिया जंगल मार्ग की बदहाल सड़क बनी लोगों की परेशानी का कारण।
करमटिया जंगल से अगहारा, सारेबाद और खैरा होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोगल चपरी के शिक्षक राजेश पांडे ने भी सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।
क्या इस सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
सेवन तक न्यूज़
#Jamui #Sono #Karmatia #Bihar #JamuiNews #BiharNews #RoadSafety #RoadRepair #PublicIssue #करमटिया #सोनो #जमुई #सड़क_मरम्मत #जनहित #सेवन_तक_न्यूज़
Sono, Jamui | Aug 5, 2026