राठ: पठानपुरा में महिला ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और मकान पर ताला डालकर कब्जा करने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Aug 19, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके की निवासी महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देने व उसके मकान पर जबरन ताला डालकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।