दारू: दारू में हाथी का आतंक: किसानों की फसलें रौंदी, वन विभाग को छका रहा 'गजराज'
दारू में हाथी का आतंक जारी, किसानों की फसलें रौंदी, वन विभाग को छका रहा 'गजराज'। क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से एक जंगली हाथी का उत्पात जारी है। बीती रात्रि हाथी ने गोपलो कवालू क्षेत्र में उत्पात मचाया और किसानों की संपत्ति व फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी को खदेड़ने में सफलता नहीं मिली।