बोरियो: बालीडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, सीएचसी बोरियो से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
बुधवार को बोरियो बोआरीजोर मुख्य सड़क में घटी सड़क दुर्घटना में दंपति हुआ घायल। मिली जानकारी के अनुसार लोहंडीया निवासी 65 वर्ष नरेश शाह अपनी पत्नी 65 वर्षीय मीना देवी के साथ बाइक से बोरियो की ओर आ रहे थे तभी बालीडीह के बाइक अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटना घट गई और दुर्घटना में दोनों घायल हो गए सीएससी बोरियो में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।