अररिया, 27 अगस्त 2026
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अररिया जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, समानता एवं आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना तथा समाज के सभी वर्गों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। इस संबंध जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 66 का निष्पादन किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष मामलों का भी नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही, अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Araria, Bihar | Aug 27, 2026