डुमरा: डुमरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश ने दिया घटना को अंजाम
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र कोचिंग गली में सोमवार सुबह चेन स्नेचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता महिला की पहचान महावीर चौक वार्ड 43 के रूप में की गई है।