खानपुर: खानपुर कस्बे के श्याम कॉलोनी निवासियों ने सुचारू जलापूर्ति के लिए SDM के नाम नायब तहसीलदार को सचिवालय में सौंपा ज्ञापन
खानपुर कस्बे के श्याम कॉलोनी निवासियों ने सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर आज सोमवार को दोपहर 3:30 के लगभग उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सचिवालय में ज्ञापन सौपा। कॉलोनी वासियों ने पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए कहा कि अगर 7 दिन में नगर वासियों की पेयजल समस्या का पूर्ण रूप से हल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।