महाराजगंज: खखौवा नाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला एक माह पूर्व गायब युवक का कंकाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप
15 अगस्त शनिवार की दोपहर 3बजे गांव से 200 मीटर की दूरी पर नाले के पास झाड़ियो में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जहां पड़ोस के ही रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में पहचान की गई। कंकाल के पास पड़े हुए कपड़े व बेल्ट से पहचान की गई। पुलिस ने जांच के लिए अवशेषोंको भेज दिया है।