प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
____________
आज दिनांक 15 जून 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी /गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उसके प्रबंधन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्या, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
जिले भर के सभी प्रखंडों के पंचायतों में दिनांक 16 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिले भर के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 जून 2026 एवं 18 जून 2026 को सहयोग - सह - जन - कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
सहयोग जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रखण्ड स्तरीय स्टॉल स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके।
वर्तमान में जिला अंतर्गत सहयोग शिविर में 8991 प्राप्त आवेदन, 8305 निष्पादित एवं 686 लंबित आवेदन है।
संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ताकि सहयोग शिविर में शिकायतकर्ता को सूचित किया जा सके ।
आवेदन कर्ता सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन हेतु प्रखंडवार / पंचायतवार रोस्टर निर्धारित किया गया है ।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग पंचायतवार आवेदनों का निष्पादन करते हुए सहयोग शिविर में समाधान हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
"जिलाधिकारी महोदय, नालंदा द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रत्येक महीने के 25 तारीख तक बायोमेट्रिक डाटा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।"
"जिलाधिकारी महोदय द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम में अस्पतालों एवं अग्निशमन सेवाओं को हाई अलर्ट में रखेंगे साथ ही बाढ़ पूर्व तैयारियां हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर पेयजल हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपदा संपूर्ति पोर्टल पर आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं का नियमित रूप से अद्यतन (अपलोड) करना सुनिश्चित करेंगे।"
जिलेभर में चिन्हित नौव "डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार तथा आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।"
उन्होंने कहा कि जिले भर के प्रत्येक प्रखंडों के चिन्हित विद्यालय में एक मॉडल स्कूल विकसित किए जाएंगे ।
पुल निर्माण निगम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपादित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।"
जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन सभी शवदाह गृहों की वर्तमान स्थिति का सम्यक् निरीक्षण कर उनकी उपलब्ध सुविधाओं, संचालन व्यवस्था, स्वच्छता, रखरखाव तथा आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। साथ ही, जहाँ कहीं भी कमियाँ पाई जाएँ, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करते हुए आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी को विभिन्न सुधारात्मक एवं प्रभावी सुझाव प्रदान किए गए।
जिलांतर्गत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालय / विभागों / अनुमण्डल/प्रखण्ड/ थाना/पंचायत में आयोजित होने वाले सेवा समाधान कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है या नहीं, सभी क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यालय प्रधान इसकी नियमित समीक्षा करेंगे तथा हर हाल में जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालय में सेवा संवाद समाधान कार्यकम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में कार्यालय के लिये निर्धारित नियत समयावधि के दौरान अपने-अपने कार्यालय कक्ष में बैठेंगे एवं आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित विभाग के पदाधिकारी/ सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी / थानाध्यक्ष के माध्यम से उनसे संबंद्ध जनहित के कार्यों यथा-जन्म, मृत्यु, जाति, आय, जन शिकायत, भूमि विवाद, भूमि की नापी, प्राथमिकी, दाखिल खारिज, परिमार्जन, सभी प्रकार के पेंशन, अनुदान एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं लंबित मामले को नियमित समीक्षा करेंगे।
राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मलमास मेला 2026 के अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी संबंधित पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे इसमें किसी प्रकार की अनुपस्थिति, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
"जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अधीक्षक मद्य निषेध को मलमास मेला 2026 के दौरान नियमित एवं सघन जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया, ताकि निषेध संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जा सके।"
जिला सामाजिक सुरक्षा, कोषांग, नालन्दा के अंतर्गत चलाये जा रहे योजनाओं कबीर अन्तेष्ठी अनुदान योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सीपीग्राम, मानवाधिकार सीएम डैशबोर्ड आदि के लंबित मामलों का निष्पादन ससमय हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, पेंशनधारियों की मृत्यु/डुप्लीकेशन को चिन्हित कर डिलीशन करने का भी निर्देश दिया गया ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, , जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला स्थापना शाखा उपसमाहर्ता ,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, आईटी मैनेजर, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आईसीडीएस, के पदाधिकारी गण, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी गण आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Nalanda, Bihar | Jun 15, 2026