प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की प्रांतीय समीक्षा बैठक शुरू, 16 जिलों के कार्यकर्ता हुए एकत्रित
भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार को कृषि उपज मंडी में उद्घाटन सत्र के साथ शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांत के 16 जिलों से लेकर 208 तहसील स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। तीन दिवसीय इस बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक मंथन किया जा रहा है। बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री मोह