लक्ष्मीपुर: काजुबगन के पास अज्ञात पिकअप ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत; मवेशी भी घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग पर सोमवार को 11 बजे के लगभग हुई दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ककनचौर पंचायत के सोनदीपी गांव निवासी बजरंगी यादव की पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनिया देवी मवेशी चराने गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।