शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडयी चौक पर सब्जी खरीदने के दौरान एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है। मामले में महेशपुर गांव निवासी हृदेश साह ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि वह सब्जी खरीदने के लिए पंडयी चौक पर गया। बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। थोड़ी ही देर बाद उसकी बाइक गायब हो गई।