नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव में निजी जमीन पर पीसीसी सड़क बनाने के मामले में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव में निजी जमीन पर पीसीसी सड़क बनाने के मामले में मारपीट की घटना घटी है। मामले में घायल मलदहिया गांव निवासी अतिउल्लाह अंसारी के फर्द बयान पर शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही पंचायत समिति सदस्य महताब आलम, आफताब आलम और फखरे आलम को आरोपित किया गया है।