शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना घटी है। जिसमें पिता पुत्री घायल हो गए हैं। मामले में पकड़ी गांव वार्ड 9 निवासी जवाहर राम ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने रमेश राम, उमेश राम, दिनेश राम समेत 9 लोगों को आरोपित किया है।