सिराथू: महाकुंभ के प्रमुख स्नान मौनी अमावस्या की तैयारी का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे कोखराज बैरियर डायवर्सन पॉइंट
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर शाही स्नान होना है।कौशांबी के कोखराज में बैरियर डायवर्सन पॉइंट बनाया गया है।मंगलवार शाम को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कोखराज के बैरियर पर पहुंचे थे। सभी प्रकार की तैयारी का जायजा लिया है।ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को सतर्क रहने की नसीहतें दी है।कैमरे अलर्ट मोड में रखने की हिदायत दी।