तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ यसबीर सिंह के तबादले और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की तैनाती के बाद रायबरेली की कानून व्यवस्था का जो आलम है वह किसी से छुपा नहीं है किसी थाने में कोई फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसका जीता जागता सबूत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाली शिकायत और डीएम के जनता दर्शन में पुलिस की अनसुनी की शिकायतों से लिया जा सकता है चारों तरफ सिर्फ पुलिस पैसा ढूंढ रही है बड़े मामलों में खाकी सफेदपोश नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई है थानों में दलालों का बोलबाला है छोटे से लेकर बड़े मामलों में दलालों के बिना पुलिस एक कदम नहीं बढ़ पा रही है। दलालों के कहने व चढ़ावा के अनुसार थानों की पुलिस काम कर रही है मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठे रिपोर्ट प्रेषित किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि थानेदार एसपी की नहीं सुन रहे हैं बीट के सिपाही थानेदार की नहीं सुन रहे ऐसा लग रहा है कि जिले की पुलिसिंग व्यवस्था ने ठान लिया है कि भाजपा सरक�
Rae Bareli, Raebareli | Oct 11, 2026