बिहटा: बिहटा ब्लॉक परिसर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक हुई
Bihta, Patna | Apr 7, 2026 बिहटा ब्लॉक के परिसर में सर्वाइकल कैंसर एचपीवी की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव जन्म राम के द्वारा की गई। बैठक में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को वैक्सीन दिए जाने पर चर्चाएं हुई। इसके अलावा लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने की भी बात कही। बैठक मंगलवार की दोपहर 2:45 के करीब हुई।