मंझारी थाना पुलिस ने अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 10 लीटर महुआ शराब एक घर से बरामद किया है। पुलिस ने सेरेंगडीह गांव निवासी भादो मुर्मू के खिलाफ अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब बनाने और कारोबार करने का मामला दर्ज किया है। मंझारी थाना में पद स्थापित गुइया कुदादा के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।