चाईबासा: मधु बाजार संध्या गुदड़ी से एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी की मोटरसाइकिल चोरी
मधु बाजार संध्या गुदड़ी से एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी रितेश प्रसाद की हीरो पैशन मोटरसाइकिल चोरी होने की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई गई है । दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रितेश प्रसाद ने बताया सब्जी खरीदने के लिए वह मधु बाजार संध्या गुदड़ी गया था । वहां बगल के सरकारी स्कूल के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर वह बाजार के अंदर गया । वापस लौटने पर देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब है ।