चाईबासा: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में नोवामुण्डी में निकाली गई साईकल रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में नोवामुण्डी थाना से नोवामुण्डी कॉलेज तक साईकल रैली निकाली गई । तत्पश्चात कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया और कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कॉलेज सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने उपस्थित लोगों से कहा मतदान तिथि 13 मई को अपने मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करें ।