चाईबासा: मेरी टोला में 16 वर्षीय बालिका ने घर में फंदा लगा कर किया आत्महत्या
मेरी टोला चौक अखाड़ा के पास रहने वाली सोनम कुजूर नामक 16 वर्षीय बालिका ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया है । घटना के समय बालिका के आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलने पर उसके जीवित होने की उम्मीद में परिवार वाले उसे सदर अस्पताल ले कर पहुंचे । चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामला दर्ज किया है । शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है ।