चाईबासा: कोल्हान सेंट्रिंग संघ ने क्षेत्र के दौरा के क्रम में मुर्शिदाबाद के मिस्रियों को सेंट्रिंग करते हुए पकड़ा, कराया काम बंद
सोमवार को कोल्हान सेंट्रिंग संघ ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान संघ प्रतिनिधियों ने मुर्शिदाबाद के मिस्रियों के द्वारा सेंटरिंग का कार्य करते पकड़ा और काम को बंद कर दिया। संघ के सदस्यों ने कहा कि मुर्शिदाबाद मिस्त्री सिर्फ अपना काम करें न कि स्थानीय मजदूरों का हक मारने का काम करें।ऐसा करने पर संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।