चाईबासा: पुलिस कैंप को बंद करने को लेकर नक्सलियों ने जंगल में लगाए जगह- जगह बैनर पोस्टर
पश्चिम सिंहभूम जिला के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अत्यंत नक्सल प्रभावित टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड व लोगों के घरों की दिवाल पर भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बडे पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं। इन बैनर व पोस्टरों में तमाम पुलिस कैंप को बंद कर पुलिस को वापस करने की अपील की गई है