घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत
फुलगोहान गांव में शुक्रवार देर शाम को ट्रैक्टर और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 1युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार रात 8बजे घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान गांव में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में दुर्गेश उइके 18साल निवासी फुलगोहान की मौके पर मौत हो गई।