घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, नगर परिषद ने की मुनादी
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नगर में कचरा गाड़ी से मुनादी कर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ केएस उइके ने बताया कि नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।