मनासा: धनगर पुरबिया मोहला, मनासा में 65वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित, बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल
रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतन राम जी की प्रेरणा से 65वा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार को सांवलिया मित्र मंडल के सौजन्य से धनगर पुरबिया मोहल्ला मे आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में धर्म मे लोगों ने भाग लिया पूरा मोहल्ला भक्ति में गूंज उठा धर्म प्रेमी लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने नाचते झूमते हुए आनंद लिया।