डुमरांव: कृषि महाविद्यालय में कैटफिश प्रजनन और पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जिला मत्स्य पदाधिकारी रहे मौजूद
Dumraon, Buxar | Jan 28, 2025 डुमरांव के कृषि महाविद्यालय में कैटफिश प्रजनन एवं पालन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। मंगलवार की दोपहर एक बजे कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार मौजूद रहे। मौके पर 50 किसानों को कैटफिश प्रजनन एवं पालन का प्रशिक्षण दिया दिया गया।