डुमरांव: नया भोजपुर थाने में पकड़े गए शराब के मामले में मिली अहम जानकारी, ट्रक से झारखंड राज्य की फर्जी नंबर प्लेट बरामद
Dumraon, Buxar | Jan 28, 2025 नया भोजपुर थाने में सोमवार को भारी मात्रा में पकड़े गए शराब के मामले में अहम जानकारियां मिली है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि राजस्थान राज्य की रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक की जांच में पुलिस को झारखंड राज्य के दो नंबर प्लेट भी बरामद हुए है। वहीं पुलिस की पूछता में तस्कर ने भी कई खुलासे किए है।