पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 2 साइबर ठगों को दबोचा, फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
पहाड़ी थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 3 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त मोबाइलों से करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी सिम व मोबाइल उपलब्ध कराने वाले गिरोह की भी जांच कर रही है। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।