मुगलसराय: डांडी गांव में मुगलसराय पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 8.5 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीटी रोड स्थित डांडी गांव के पास एक इर्टिगा कार से 8.5 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की गिरफ्तार आरोपियों में राहुल तिवारी (बक्सर), हेमंत सरोज (प्रतापगढ़) और मंजू देवी (गया) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी में सप्लाई करते थे।